Sonbhadra News: बसंत पंचमी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में आयोजक समितियों के साथ हुई बैठक
विंढमगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजन समिति के लोगों के साथ एक अहम बैठक हुई

सोनभद्र
5:55 PM, February 2, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना परिसर पर आज दोपहर के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में बसंत पंचमी पर्व के मध्य नजर जगह- जगह रखे जाने वाले सरस्वती पूजा समिति के लोगों की एक बैठक की गई।
बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पुजा स्थल पर पुजा के दौरान पूजा करके अगरबत्ती, धूप बत्ती पूजा स्थल से बाहर सुरक्षित जगह पर रखेंगे तथा बाल्टी में पानी व बालू भरकर रखा जाना आवश्यक है ताकि किसी भी तरह अनहोनी होने पर उसका उपयोग किया जा सके।
उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ही डीजे को पर्व के मध्येनजर मधुर ध्वनि में बाजे को बजाया जाना है। इलाके में डीजे सिर्फ मां सरस्वती की प्रतिमा स्थल पर ही ध्वनि विस्तारक यंत्र से मधुर ध्वनि में बजाएंगे तथा मूर्ति विसर्जन करने जाते वक्त डीजे बजाना वर्जित है। अगर कोई भी पूजा समिति के लोग विसर्जन के दौरान डीजे बजता हुआ पाया गया तो संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।




