Sonbhadra News :छठ पूजा को लेकर बैठक सम्पन्न, घाट सौंदर्यीकरण सहित अन्य मुद्दों चर्चा
छठ पूजा को लेकर बैठक सम्पन्न, घाट सौंदर्यीकरणपर चर्चा

बैठक में छठ घाट पर उपस्थित ग्रामीण
sonbhadra
6:45 PM, October 12, 2025
छठ पूजा को लेकर बैठक सम्पन्न, घाट सौंदर्यीकरणपर चर्चा
दुद्धी, सोनभद्र। छठ पूजा को लेकर रविवार को कनहर नदी छठ घाट पर पूर्व प्रधान एवं सेवानिवृत रेल कर्मचारी यदुनाथ प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें छठ पूजा घाट की ससाफ -सफाई एवं सौंदर्यीकरण तथा भव्य देवी जागरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। छठ पूजा कार्यक्रम को सभी ने सफल आयोजन पर सहमति जतायी और अपनी -अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान यदुनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि सूर्य उपासना का सबसे कठिन पर्व छठ पूजा है, इसकी शुरुआत हमारे गाँव में करीब 1965 के आसपास मात्र 4-5 महिलाओं ने की थी और आज करीब 400 से 500 महिलाएं व्रत करती है जिसमें कोई दो दिन तो कई ऐसे व्रतधारी महिलाएं है जो एक दिन का भी श्रद्धा पूर्वक व्रत करती है।उन्होंने कहा कि टेढ़ा गाँव के कनहर नदी तट पर ऐतिहासिक छठ पूजा कार्यक्रम होती है जहाँ प्रदेश के साथ -साथ झारखण्ड एवं छतीसगढ़ से मेहमान आते है।छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश यादव एड. ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य छठ पूजा एवं देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, कामेश्वर सिंह, महेश पीसी, अमरनाथ यादव, बृज किशोर यादव, डॉ लवकुश यादव,कालीचरण, शिवशंकर,महेंद्र यादव, गुलाब यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव,हिरासाय, बिनय, राहुल, राजेश, संतोष, राजू सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




