Sonbhadra news : खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सचिवों, रोजगार सेवकों व पंचायत सहायकों की बैठक
विकासखंड करमा के सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी गुरु शरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सचिवों ,रोजगार सेवकों एवं पंचायत सहायकों की बैठक हुई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा, सोनभद्र। विकासखंड करमा के सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी गुरु शरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सचिवों ,रोजगार सेवकों एवं पंचायत सहायकों की बैठक हुई। जिसमें मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों, आर आर सी सेंटर, विद्यालयों में बने शौचालयों की सफाई, बाजारों में इकट्ठे कूड़ो को हटवाने, फैमिली आई डी, शासन द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बी0डी0ओ0 ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाय । इसके साथ ही सचिव अपने-अपने ग्राम पंचायत कार्यालयों पर रोस्टर के मुताबिक बैठें जिससे जनता के कार्यों में सहूलियत हो। जीरो पावर्टी, सीएम आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड ,किसान सम्मान निधि, सीएम आवास की कटेगरी वार सूची बनाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम संगठन की स्थापना एवं सत्यापन कार्य, निराश्रित महिला,कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान से संबंधित विवरण की जानकारी हासिल की। मनरेगा के जॉब कार्डों का नवीनीकरण, ग्राम पंचायत में सात रजिस्टरों के रखरखाव, आंगनबाड़ी केंद्र, अमृत सरोवर, मॉडल शॉप, ग्राम वन ,ग्राम वाटिका के रखरखाव के निर्देश दिए गए । इसके साथ ही विद्यालयों के कायाकल्प, आईजीआरएस का समय से निस्तारण करें। उक्त अवसर पर ए0डी0ओ0 आईएसबी अनंत सिंह, ए0डी0ओ0 पंचायत बृजेश कुमार सिंह, एपीओ अभय मौर्य ,सुनील कुमार, छोटेलाल ,ऋषि कुमार ,शिवम सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव ,समेत ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर