Sonbhadra News : विकास कार्यो को मूर्त रूप देने के लिए क्षेत्र पंचायत नगवां की हुई बैठक
विकास खंड नगवां के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य एवम ग्राम प्रधान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने की उक्त बैठक में खंड विकास अधिकारी आर0के0 सिंह रहे।

वैनी.. क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख
sonbhadra
4:17 PM, November 19, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवां के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य एवम ग्राम प्रधान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने की उक्त बैठक में खंड विकास अधिकारी आर0के0 सिंह रहे। बैठक में एक गांव से दूसरे गांव की जोड़ने वाली सड़क व बड़े कार्यो को मनरेगा से कराए जाने को लेकर सदन में चर्चा की गई साथ ही लगभग दो करोड़ के विकास कार्यो पर सहमति बनी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री आवास और शौचालय आदि कई विषयों पर बृहद चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए वह प्रतिबद्ध है सबसे अधिक समस्या विजली विभाग की व हर घर योजना से संबंधितआयी जिसका उपस्थित अधिकारियों ने सदन को अवगत कराया। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि बसंत सिंह, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार, लघुसिचाई से हृदय नारायण महतो, विद्युत विभाग से एसडीओ, पशु विभाग व आंगनबाड़ी सहित क्षेत्रपंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




