Sonbhadra News : लखनऊ में 15 मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर खैरटिया टोला में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक
ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें आगामी 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

sonbhadra
7:13 PM, March 11, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें आगामी 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 15 मार्च को लखनऊ में होने वाला कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं।
इस बैठक के मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार भारती रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से ओबरा नगर महासचिव चंद्रकांत राव, सूर्यबली गौतम, डब्लू रंगीला, अंकुश राव, दिनेश कुमार, राजेंद्र भारती, सेक्टर अध्यक्ष राहुल बाबू, एडवोकेट लालचंद, कमलेश कुमार, कमलेश कुमार उर्फ हनी रंधावा, रोहित कुमार, राम अवतार सेक्टर अध्यक्ष, जयप्रकाश, चंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।



