Sonbhadra News : सावन के प्रथम सोमवार की तैयारियों को लेकर गोठानी के ऐतिहासिक शिव मंदिर में बैठक
सोमवार को बाबा सोमनाथ के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोठानी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई।

sonbhadra
8:16 PM, August 2, 2026
घनश्याम पांडेय/नीरज सिंह (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । सावन माह में प्रत्येक सोमवार को बाबा सोमनाथ के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चोपन क्षेत्र के गोठानी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियों को समय से पूरा करने पर चर्चा की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री विद्या शंकर पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सावन के प्रत्येक सोमवार को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस संबंध में सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। बैठक में समिति के सचिव श्री सुरेश पांडे कोषाध्यक्ष श्रावण सोनी एवं मंदिर के पदाधिकारी पुजारी व विद्या शंकर पांडे सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे




