Sonbhadra News : फाइलेरिया नियंत्रण हेतु मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन
मुख्य चिकित्साधिकारी पी0के0 राय के अध्यक्षता में फाइलेरिया नियंत्रण हेतु मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

sonbhadra
7:11 PM, February 9, 2026
सोनभद्र । मुख्य चिकित्साधिकारी पी0के0 राय के अध्यक्षता में फाइलेरिया नियंत्रण हेतु मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद सोनभद्र मे फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 ब्लॉकों ककराही, घोरावल में दिनांक 10 फरवरी 2026 से 28.02.2026 तक एम०डी०ए० आई०डी०ए० अभियान चलाया जाना है, एम०डी०ए० अभियान के दौरान घर-घर जाकर 02 वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डी०ई०सी०, आईवरमेक्टिन एवं अल्बेन्डाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जायेगी, दवा खिलाये जाने हेतु कुल 578 टीमें बनायी गयी है, प्रत्येक टीम में 02 सदस्य होगे जो सप्ताह के 04 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार तथा शुकवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में (गर्भवती महिला, गंभीर बीमार तथा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर) सभी लोगों को दवा खिलायेगें, टीम के निरीक्षण हेतु कुल 108 सुपरवाइजर लगाये जायेंगे, प्रत्येक सुपरवाइजर 05 से 06 टीमों का निरीक्षण करेगे। कार्यक्रम के संचालन हेतु दोनों ब्लाकों पर आई०ई०सी० मैटेरियल, ड्रग, चॉक पेन, मार्कर, मीजरिंग टेप इत्यादि उपलब्ध कराया जा चुका है। कार्यकम का उद्घाटन ब्लॉक ककराही में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककराही पर माननीय विधायक अनिल मौर्या द्वारा एवं ब्लॉक घोरावल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल पर उप जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 10.02.2026 को प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा तथा दोनों ब्लॉको के प्रत्येक ग्राम प्रधान अपने अपने गाँव में स्वयं दवा खा कर कार्यकम का उद्घाटन करेंगे। दिनांक 10.2.2026 को ही ब्लॉक घोरावल एवं ककराही को छोड़कर शेष सभी ब्लॉको में आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में 19 साल तक के बच्चों को कृमि मुक्ति हेतु एल्बेंडाजॉल की दवा खिलायी जायेगी।



