Sonbhadra news : मेविस टॉक बनीं सोनभद्र की नई अपर पुलिस अधीक्षक
पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के क्रम में आईपीएस अधिकारी मेविस टॉक (आरआर-2022 बैच) को सोनभद्र का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

sonbhadra
7:44 PM, September 19, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के क्रम में आईपीएस अधिकारी मेविस टॉक (आरआर-2022 बैच) को सोनभद्र का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। शासन स्तर से जारी स्थानांतरण सूची में उनका नाम शामिल है।
स्थानांतरण से पहले मेविस टॉक जनपद बांदा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभागीय सूची के अनुसार उनके स्थानांतरण के बाद सोनभद्र में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।




