Sonbhadra News : डेकोरेशन गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
"हर हर महादेव डेकोरेशन टेंट हाउस" के नाम से दुकान और गोदाम है। सोमवार रात गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी।

sonbhadra
1:44 PM, November 3, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । करमा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे एक बड़े हादसे में डेकोरेशन टेंट हाउस का गोदाम जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कसया कला के डेहरी गांव निवासी संदीप मौर्या की भैरोपुर में "हर हर महादेव डेकोरेशन टेंट हाउस" के नाम से दुकान और गोदाम है। सोमवार रात गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी।
संदीप मौर्या ने बताया कि इस हादसे में गोदाम में रखा टेंट, कुर्सियां, कूलर, पंखे, लाइट और डेकोरेशन का कीमती सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर करमा पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।




