Sonbhadra news : फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया श्रद्धापूर्वक
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र निषाद के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

sonbhadra
7:00 PM, July 25, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। चोपन नगर के सिंदूरिया रोड पर शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र निषाद के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन संघर्ष तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन में वंचित, शोषित और पीड़ित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में अजीत निषाद, विनोद निषाद, सकलदीप, अजीत कुमार, नेहा, ममता, सकीना, राधा, सूर्यजीत निषाद, शैलेन्द्र पटेल, धीरज विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




