रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। अपनादल एस के राष्ट्रीय नेतृत्व निर्देशानुसार दुद्धी कस्बे एक निजी धर्मशाला में शुक्रवार की दोपहर विधान सभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में दुद्धी विधान सभा के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 13 जनवरी को शहीद क्रांतिकारी तिलका मांझी की पुण्यतिथि मनाए जाने की तैयारी को लेकर रणनीति तैयार की गई,साथ ही पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर दायित्व भी सौंपा गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड,जिलाध्यक्ष पंचायत मंच रामसुरेश कुशवाहा, जोन अध्यक्ष राजपाल सिंह,विधान सभा सचिव सरिता देवी,जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह,जिला सचिव सरोज गोंड,जोन अध्यक्ष दिलीप कुमार,विधान सभा सचिव लवकुश चंद्रवंशी,भगवान विश्वकर्मा,मधुसूदन सिंह,रामजीत,उमेश कुमार सहित काफी संख्या में विभिन्न बूथों के बूथ अध्यक्ष मौजूद रहें।