Sonbhadra News : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,परिजनों में मचा कोहराम
स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर(पुनर्वास प्रथम) स्थित एक विवाहिता ने रविवार को लगभग 5 बजे फांसी पर लगाकर अपनी जान दे दी।

sonbhadra
1:15 AM, September 22, 2025
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर(पुनर्वास प्रथम) स्थित एक विवाहिता ने रविवार को लगभग 5 बजे फांसी पर लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासिनी प्रियंका कुमारी पत्नी आशीष कुमार 25वर्ष ने रविवार को लगभग 5 बजे अपने साड़ी के सहारे घर के अंदर पंखे के सहारे लटक गई। घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे जब वो लोग अंदर देखा तो हल्ला करने लगे। हल्ला गुल्ला सुनकर आसपास लोग आए और तत्काल उसके पति आशीष को सूचना दिया। तत्काल पति घर पहुँचकर प्रियंका को फांसी से उतारकर एनटीपीसी रिहन्द के धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए जहां पर जांच के डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया।प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया हैं सोमवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।




