Sonbhadra news : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त
ग्राम पंचायत भभाईच के टोला सिदहवा मे आज दोपहर 2 बजे के लगभग एक 23 वर्षीय विवाहित महिला ने घर के पीछे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस घटना के पश्चात से इलाके में हड़कंप मच गया ।

sonbhadra
8:08 PM, September 21, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भभाईच के टोला सिदहवा मे आज दोपहर 2 बजे के लगभग एक 23 वर्षीय विवाहित महिला ने घर के पीछे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस घटना के पश्चात से इलाके में हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा मामले की जांच में जुड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजना देवी 23वर्ष पत्नी सदानंद प्रजापति निवासी सिदहंवां भभाईच आज दोपहर के पश्चात घर के पीछे बनें मकान मे फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त घटना की जानकारी जब मृतका के मायके के परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंचकर मृतका को आए दिन प्रताड़ित करने की आरोप लगाने लगे। इस इस दौरान मायके एवं ससुराल पक्ष वालों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस दौरान बीच में आए ग्राम प्रधान भभाईच राजेंद्र ने किसी तरह से समझा बूझकर मामले को शांत किया तथा इसकी सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी। इसकी जानकारी चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह को मिलते ही वह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाते हुए मृतक के पति सदानंद को थाने ले आए तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया।




