Sonbhadra News : अज्ञात कारणों से विवाहिता ने की आत्महत्या
थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम वर्दिया में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।
sonbhadra
6:50 PM, February 24, 2025
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम वर्दिया में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।
पुलिस के अनुसार विवाहिता फूलमती पत्नी (23) सुनील चेरों निवासिनी चुनहिया टोला ग्राम सभा बर्दिया थाना चोपन अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । फूलमती की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। घटना के बाद परिवार में हड़कम्प मच गया । परिजनों द्वारा आनन-फानन में शव को सीएचसी चोपन लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




