Sonbhadra News : विवाहिता ने नामजद दो व्यक्तियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
एक विवाहिता ने दो नामदज व्यक्तियों के खिलाफ चोपन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने एक साल के बच्चे के साथ बाजार से लौट रही थी तभी दो लोग उनके साथ गलत काम किया।

sonbhadra
6:59 PM, November 27, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । एक विवाहिता ने दो नामदज व्यक्तियों के खिलाफ चोपन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने एक साल के बच्चे के साथ बाजार से लौट रही थी तभी दो लोग उनके साथ गलत काम किया। उस वक्त उसकी मौसेरी बहन भी साथ थी।
जानकारी के अनुसार थाना चोपन अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक 28 वर्षीय विवाहिता ने दो नामदज व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते रविवार को वह अपनी एक वर्षीय बेटी को गोंद में लिए हुए अपनी नाबालिक मौसी की बेटी के साथ बाजार से 9000₹ रुपया निकलवाने के बाद अपने घर वापस जा रही थी कि कोटा गांव के टोला मझौली क्षेत्र में समय करीब शाम 6.00 बजे दो व्यक्ति जग्गू भारती और सिकंदर भारती निवासी मझौली कोटा थाना चोपन निवासी ने मेरी अबोध बेटी को गोद से छीन कर हटा दिया और मेरी मौसेरी नाबालिक छोटी बहन के सामने ही जबरदस्ती मेरा बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका रुपया, कीपैड मोबाइल, सोने का फोफी, चांदी का सिकड़ भी छीन कर ले गए तथा जाते-जाते धमकी देते गए की किसी से घटना के बारे में बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे । धमकी से डरी-सहमी पीड़िता ने घटना के तीसरे दिन बीते बुधवार को थाना चोपन पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है । पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान दोनों नामदज व्यक्तियों द्वारा मेरे साथ मारपीट भी किया गया जिससे उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं ।
हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी चोपन कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है ।




