Sonbhadra News : सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान घायल, जिला अस्पताल रेफर
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित खन्ना कैम्प के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार की रात बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

sonbhadra
11:20 PM, August 13, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित खन्ना कैम्प के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार की रात बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे बुलेट पर सवार मारकुंडी के ग्राम प्रधान उधम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी मुताबिक गुरुवार की रात मारकुंडी ग्राम प्रधान उद्यम सिंह बुलट द्वारा डाला से चोपन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डाला बाड़ी स्थित खन्ना कैम्प के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुलेट का संतुलन बिगड़ गया और बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में ग्राम प्रधान मारकुंडी को गंभीर चोटें आईं है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर लगी भीड़ को देखकर मार्ग से गुजर रहे सीओ ने अपना वाहन रोककर घायल ग्राम प्रधान को नजदीकी निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा दिया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।




