Sonbhadra update news : मारकुंडी घाटी लोड ट्रक चढ़ते समय इंजन से केविन में लगी आग, चालक बचा सुरक्षित
इंजन हिट होने से केविन में भंयकर आग लगने से धू-धू कर जलने लगा

sonbhadra
2:34 PM, September 4, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी नई घाटी चढ़ते समय सीमेन्ट लोड ट्रक इंजन हिट होने से केविन में भंयकर आग लगने से धू-धू कर जलने लगा मौके से गुजर रहे सीओ सीटी ने रुक कर तत्काल फायर ब्रिगेड को अवगत कराने के पश्चात चालक को सुरक्षित निकाला। मौके पर समय से पहुची फायर ब्रिगेड ने तत्काल आग पर काबू पा लिया सीमेंट सुरक्षित बच गए।
प्राप्त समाचार अनुसार बुधवार को ट्रक चालक सुभाष निवासी मधुपुर अल्ट्राटेक कम्पनी डाला के सुदामा ट्रान्सपोर्ट के माध्यम से सीमेंट लोड कर ट्रक वाराणसी जा रहा था। दिन 11 बजे के लगभग मारकुंडी घाटी चढ़ते समय इंजन हिट होने के साथ केविन में आग लग कर धू धू जलने लगा तो रास्ते से गुजर रहे सीओ सिटी ने अपनी वाहन को रोकर फायर बिग्रेड को अवगत कराने के पश्चात सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के लोगों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। चालक भी सुरक्षित बच गया।
उक्त मौके पर चोपन थानाध्यक्ष, गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र व्दिवेदी, विनय कुमार यादव, सत्यम सरोज, यसवन्त सरोज इत्यादि लोग उपस्थित थे।




