Sonbhadra news : सड़क हादसे में मारकुंडी प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के पास गुरुवार रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

sonbhadra
12:45 PM, August 14, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के पास गुरुवार रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामसभा क्षेत्र और आसपास के लोगों में चिंता फैल गई। ग्रामीणों व परिचितों ने प्रधान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।




