Sonbhadra news : मारकुण्डी दुर्गा पूजा समिति व्यापार मण्डल का हुआ गठन अशोक कुमार उर्फ गुड्डू बने अध्यक्ष
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समिति व्यापार मण्डल का मारकुण्डी व्यापारियों के कमेटी द्वारा सकुशल गठन किया गया।

sonbhadra
7:12 PM, September 14, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड मारकुण्डी मुख्य राज मार्ग स्थित गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समिति व्यापार मण्डल का मारकुण्डी व्यापारियों के कमेटी द्वारा सकुशल गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार उर्फ गुड्डू अध्यक्ष, प्रदीप कुमार जायसवाल पूर्व जिलापंचायत सदस्य, संरक्षक, चुने जाने के साथ प्रमुख रुप से पदाधिकारी एवं सदस्य संजय चौबे, सुनील कुमार अग्रहरि, ज्ञानचंद अग्रहरि, विनय कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार पूर्व प्रधान, जगदम्बा जायसवाल, गौतम शर्मा, यजमान, राजकुमार गुप्ता,इत्यादि लोग उपस्थित थे।
इसी क्रम में सुनील कुमार अग्रहरि उर्फ कल्लू ने बताया कि नवमी के दिन विशाल भण्डारा व देवी जागरण का भी कार्यक्रम किया जायेगा।




