Sonbhadra News :बारिश से कई कच्चे मकान गिरे,जनजीवन अस्त-व्यस्त
क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से दर्जन भर से ज्यादा कच्चे मकान धराशाई हो गए जिससे स्वामियों में चिंता व्याप्त है। बारिश से कुसमहा निवासी रामदुलारे,धर्मेंद्र कुमार म्योरपुर----

sonbhadra
7:22 PM, September 17, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर, सोनभद्र।क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से दर्जन भर से ज्यादा कच्चे मकान धराशाई हो गए जिससे स्वामियों में चिंता व्याप्त है। बारिश से कुसमहा निवासी रामदुलारे,धर्मेंद्र कुमार म्योरपुर निवासी राजकुमार, प्रकाश यादव, सावित्री देवी, श्यामू, सुजीत कुमार, राकेश कुमार आदि ग्रामीणों के घर बारिश की वजह से धराशाई हो गए हैं।आसपास के अन्य गांवों में भी कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। वहीं भारी बारिश के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई है जिससे औरहवां सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। वहीं औरहवां सब स्टेशन से जुड़े गांवों में फाल्ट की वजह से 48 घंटे से लाइट नहीं आई है। विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने में लगे हुए हैं खबर लेकर जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस ओर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।




