Sonbhadra News : पत्थर की खदान धस्कने से कई मजदूर दबे, एक का मिला शव, राहत एवं बचाव कार्य जारी
पत्थर की खदान धस्कने से कई मजदूर दबे, एक का मिला शव, राहत एवं बचाव कार्य जारी....

sonbhadra
4:52 PM, November 15, 2025
आनन्द कुमार चौबे/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
सोनभद्र ।
• बिल्ली मारकुण्डी क्षेत्र के खदान में खनन हादसा कई के पहाड़ी धसने से कई लोग मलबे में दबे
• मौके पर पहुँची प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटी
• जिले मे मुख्यमंत्री के मौजूद होने पर भी चलता रहा कार्य
• सभी खनन क्षेत्रों में बंद करने का जारी था फरमान
• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभा स्थल से पांच किलोमीटर की दूरी पर हुआ बड़ा खनन हादसा
• बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के रासपहारी खदान में हुआ हादसा
• मलबे में कई मजदूर के दबे होने की सूचना, एक का शव मिला
•खदान में पत्थर दरकने से कई लोगो के दबे होने की संभावना
• ब्लास्टिंग के लिए ड्रिल करने के दौरान पत्थर की पहाड़ी दरकने से घटना होने की जतायी जा रही संभावना
• कृष्णा माइनिंग वर्क्स, बिल्ली मारकुंडी, प्रो0 दिलीप केशरी व मकसूदन सिंह के खदान में हुआ हादसा
• पुलिस प्रशासन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची
• ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की घटना




