Sonbhadra News : उद्योग बंधु की बैठक कई मुद्दों पर हुई चर्चा
उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। पिछली बैठक में उठाए गये मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई।

sonbhadra
6:32 PM, July 28, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। पिछली बैठक में उठाए गये मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमारा जनपद खनिज आधारित उद्योगों जैसे स्टोन, फ्लाई ऐश, अल्युमिनियम, सीमेंट आदि के साथ वैल्यू एडिशन (कच्चे माल को प्रोसेसिंग के माध्यम से अधिक मूल्यवान उत्पादन में बदलना) उद्योग स्थापित किए जाएं । ताकि कच्चा माल बाहर भेजने के बजाय स्थानीय स्तर पर उत्पादन हो सोनभद्र से कच्चा माल बड़ी मात्रा में बाहर जा रहा है जबकि उसका मूल्य संवर्धन दूसरे जिलों या राज्यों में हो रहा है । वैल्यू एडिशन होने से स्थानीय स्तर पर अधिक रोजगार सृजित होंगे । उद्योगों का विकास होगा, उत्पाद की कीमत बढ़ेगी और अधिक लाभ होगा जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। श्री शर्मा ने कहा कि नगर में भी हाल में रोड स्टड लाइट लगाई गई थी नगर के मुख्य मार्गो की सड़क बनने पर सारी स्टड लाइट उखड़ कर गायब हो गई यदि हर प्लानिंग में संबंधित विभागों की आपसी सहभागिता एवं सामंजस्य हो तो जनता के पैसे का अपव्यय रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की एक लघु ऋण योजना है इसके तहत रेहड़ी -पटरी ठेले लगाने वाले छोटे कारोबारीयो को बिना किसी गारंटी के तीन किस्तों में क्रमशः 10000 से 50000 रुपए तक वर्किंग कैपिटल दिया जाना था परंतु लाभार्थियों ने बताया कि बार-बार बेवजह दौड़ाया जा रहा है एवं ऋण वितरण में आनाकानी की जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है किंतु जनपद सोनभद्र में अनेक लाभार्थियों से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि बैंक शाखाओं द्वारा आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की एक मुश्त सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है लाभार्थियों को बार-बार अलग-अलग दस्तावेज लाने के लिए बुलाया जाता है जिससे उनका समय, धन एवं श्रम तीनों व्यर्थ होते हैं। तथा वे मानसिक रूप से भी परेशान होते हैं पूर्व की बैठक में इस बात की चर्चा की गई थी। इस प्रकार की लापरवाही से योजना का समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में रक्त जनित एवं जल जनित हेपेटाइटिस बी एवं सी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है मानसून के दौरान दूषित पेयजल, जल भराव और सीवेज मिश्रित पानी के कारण हेपेटाइटिस ए और ई का खतरा बढ़ गया है नगर में आरओ पाइपलाइन बिछाई जाने के बावजूद अभी तक पानी कीआपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा सकी एवं अभी भी कई आर ओ प्लांट खराब पड़े हुए हैं। श्री शर्मा ने जिले में लैंड पूलिंग के माध्यम से भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की मांग हेतु ज्ञापन भी दिया बैठक में व्यापार संगठन के जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह जिला उपाध्यक्ष क्रमशः नागेंद्र मोदनवाल, विनय जायसवाल, नगर मंत्री अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।




