Sonbhadra News : मनोज देव पाण्डेय तीसरी बार बने सुभासपा के जिलाध्यक्ष
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एकबार फिर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय पर विश्वास जताते हुए लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार जिले की कमान सौंपी है।

सोनभद्र
7:51 AM, August 13, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सुहालदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने एकबार फिर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय पर विश्वास जताते हुए लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार जिले की कमान सौंपी है।
बताते चलें कि मनोज देव पांडेय विगत कई वर्षों से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व भी वह दो बार जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, इस बार पार्टी ने उनके ऊपर पुनः भरोसा जताते हुए तीसरी बार उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है।
वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर ने उनके जैसे एक गरीब ब्राह्मण परिवार के लड़के को अपने पार्टी में न सिर्फ जगह दी बल्कि भरोसा जताते हुए जिले के अध्यक्ष के रूप में तीन-तीन बार मौका दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय अरविंद राजभर के भरोसे पर पूरा खरा उतरेंगे और जनपद सोनभद्र में पार्टी को और भी मजबूती से खड़ा करेंगे।
वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिर्जापुर मंडल के कोआर्डिनेटर राजेश यादव,प्रदेश संगठन मंत्री राजेन्द्र पटेल,सौरभ कांत पति तिवारी ने मनोज को बधाई दी है।
उक्त मनोनयन पर सोनभद्र पार्टी के कार्यकर्ता सोनमती,अनुराग बियार, लाल बहादुर कोल, शेषमणि,चंदन कोल आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।




