Sonbhadra News : रामजानकी मंदिर में महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी, हड़कम्प
चोरी की जानकारी होने पर महिला परेशान होकर रोने लगी और बाद में अपने घर पहुंच कर घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। महिला के अनुसार मंगलसूत्र लगभग चार भरी का था।

sonbhadra
8:51 PM, September 14, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चौकी कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार शाम उस वक्त हड़कम्प मच गया जब मन्दिर में पूजा करने आई एक महिला का सोने का मंगल सूत्र चोरी हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबिता पाण्डेय पत्नी अरविंद पाण्डेय, निवासी राज पैलेस के पास, शाम के समय रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके गले से सोने की मंगल सूत्र पार कर दी।
चोरी की जानकारी होने पर महिला परेशान होकर रोने लगी और बाद में अपने घर पहुंच कर घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। महिला के अनुसार मंगलसूत्र लगभग चार भरी का था।
घटना अब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब आज महिलाओं से जुड़ा त्योहार था तो मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं थी।
फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।




