रमेश(संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र।सोमवार को दुद्धी क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालय के शिक्षकों की बैठक सोनंचल इंटर कॉलेज दुद्धी में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के गरीब आदिवासी छात्रों के बेहतर भविष्य पर चर्चा की गई।छात्र छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई। प्राथमिक तथा जूनियर परिषदीय प्राइवेट विद्यालयों के छात्र- छात्राओं में भी खेल के प्रति जागरूकता लाने को लेकर एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट आयोजन करने की चर्चा हुई, जिसमें सभी ने क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता कराने पर सहमति जतायी।बैठक की अध्यक्षता विश्वजीत गुप्ता प्रबंधक सरस्वती शिक्षा निकेतन खजूरी ने की।
इस बैठक में रामप्रवेश अनुभव बाल विद्यालय कादल, श्रवण कुमार डीएलसी पब्लिक स्कूल दुद्धी, कृष्ण कुमार डीपीएस स्कूल दुद्धी,राजेश्वर श्रीवास्तव सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी,रविंद्र कुमार सिंह श्री राम पब्लिक स्कूल दुद्धी, नीरज कुमार सीपीएस स्कूल दुद्धी, रणजीत सिंह रामजी पब्लिक स्कूल विंढमगंज,अनिल कुमार द्विवेदी आदर्श स्कूल विंढमगंज,दुर्गेंद्र तिवारी ज्ञान मंदिर स्कूल विंढमगंज,रमाकांत मौर्य ज्ञानदीप स्कूल बीडर इसके अलावा शिक्षक शैलेश कुमार श्रीवास्तव, नंदकिशोर कन्नौजिया,दीपक कुमार, विजय कुमार सहित अन्य प्राइवेट विद्यालय से जुड़े शिक्षक उपस्थित रहे।