Sonbhadra News : तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत
हिन्दुवारी चौकी क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ बाघा(45)पुत्र स्व0 बाघा यादव की भटौलिया गांव के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी ।

sonbhadra
10:55 AM, August 16, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र)। हिन्दुवारी चौकी क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ बाघा(45)पुत्र स्व0 बाघा यादव की भटौलिया गांव के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी । ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी । मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया । बता दें कि मृतक की भतीजी का शव भी कुछ दिन पहले ही एक कुएं में मिला था । ग्रामीणों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अर्धबिछिप्त जैसा व्यवहार इधर कुछ दिनों से कर रहा था । रविवार की सुबह वह भटौलीया गांव के तालाब के पास पहुँच गया जहां खड़े लोगों का पैर छूने लगा, उसकी मानसिक स्थित देख लोगों ने किनारा कर आपस में बातचीत में मशगूल हो गये, कुछ समय बाद याद आया कि बाघा कहाँ चला गया, तालाब के पास जा कर देखा तो पानी में डूबा हुआ था और सांसे थम चुकी थी ।




