Sonbhadra News : सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 उपनिरीक्षकों का तबादला
जारी आदेश में बताया गया है कि पुलिस महानिदेशक, स्थापना मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

sonbhadra
11:05 AM, November 15, 2026
शांतनु विश्वास/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के तहत 29 उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
जारी आदेश में बताया गया है कि पुलिस महानिदेशक, स्थापना मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। ऐसे उपनिरीक्षक, जिन्होंने निर्धारित अवधि में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर ली है अथवा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पूर्व से नियुक्त हैं, उन्हें नियमानुसार स्थानांतरित किया गया है।




