Sonbhadra News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 77 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों समेत कुल 77 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

sonbhadra
10:05 AM, October 17, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों समेत कुल 77 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची में पुलिस लाइन, विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कौन कहां से कहां गया? तबादला सूची




