Sonbhadra news : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व दरोगाओं का तबादला
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।

sonbhadra
6:53 AM, October 2, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जारी सूची के अनुसार कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची—
प्रणय प्रसून श्रीवास्तव — प्रभारी निरीक्षक अनपरा से प्रभारी निरीक्षक ओबरा।
उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे — थानाध्यक्ष पिपरी से थानाध्यक्ष अनपरा।
उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज — चौकी प्रभारी रेनुकूट से थानाध्यक्ष म्योरपुर।
उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव — चौकी प्रभारी बीना से थानाध्यक्ष पिपरी।
उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह — थानाध्यक्ष म्योरपुर से चौकी प्रभारी डाला।
महिला उपनिरीक्षक रीता यादव — थाना पिपरी से थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज।




