Sonbhadra News : शक्तिनगर पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, ट्रेन रुकवाकर बचाई युवक की जान
शक्तिनगर पुलिस को डायल–112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि संतोष केशरी (42) पुत्र गोपाल केशरी, निवासी खडिया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र आत्महत्या की नीयत से खडिया के पास रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है।

sonbhadra
6:17 PM, December 29, 2025
सोनभद्र। सोमवार को लगभग 13:55 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस को डायल–112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि संतोष केशरी (42) पुत्र गोपाल केशरी, निवासी खडिया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र आत्महत्या की नीयत से खडिया के पास रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है।
सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस ने बिना एक पल गंवाए तत्परता व साहस दिखाते हुए डायल–112 पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर आ रही ट्रेन को दूर से रुकवाया और युवक को सुरक्षित रेलवे पटरी से हटाकर उसकी जान बचाई।
जिसके बाद पुलिस युवक को सकुशल थाना लाकर उसके परिजनों को बुलाकर समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शक्तिनगर पुलिस की इस सराहनीय कार्य पर युवक के परिजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा व्यक्त की।




