Sonbhadra News : टेलर का हैंडब्रेक हटने से बड़ा हादसा टला, गुमटी और बाइक क्षतिग्रस्त
वाहन सिंगरौली कि वह एनसीएल बीना परियोजना से कोयला लोड कराने आया था। वाहन खड़ा कर दूकान पर सामान लेने गया था कि इस दौरान अचानक हैंड ब्रेक हट गया और गाड़ी ठेले व बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

sonbhadra
6:33 PM, October 17, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रेलर का हैंडब्रेक हटने के कारण सडक किनारे गुमटी और बाइक में टक्कर मार दी। गलिमत यह रहा कि ट्रेलर का पहिया नाली में फंस गया नहीं तो घर में घुस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास हड़कम्प मच गया।
चालक कैलाश ने बताया वाहन सिंगरौली कि वह एनसीएल बीना परियोजना से कोयला लोड कराने आया था। वाहन खड़ा कर दूकान पर सामान लेने गया था कि इस दौरान अचानक हैंड ब्रेक हट गया और गाड़ी ठेले व बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया । लोगों का कहना है कि करीब एक घंटे से ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था ।
कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा टल गया जिससे प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली है।




