Sonbhadra News : 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया कफ सिरप कांड का मुख्य आरोपी
कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लाए गए कफ सीरप के तस्कर वाराणसी निवासी भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद जनपद के एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया। यहां न्यायालय ने आरोपित को...

पुलिस अभिरक्षा में कफ सिरप कांड का मुख्य आरोपी तथा पत्रकारों से वार्ता करते पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा.....
sonbhadra
8:04 PM, December 3, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लाए गए कफ सीरप के तस्कर वाराणसी निवासी भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद जनपद के एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया। यहां न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में सौंपने का आदेश दिया। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दिया कि आरोपित भोला प्रसाद जायसवाल पूरे परिवार के साथ थाइलैंड भागने की फिराक में था। वह ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता है। कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर जनपद में लाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से ड्रग माफियाओं एवं कफ सीरप तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस, एसआइटी व एसओजी टीम सोनभद्र ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
कई जनपदों में करोड़ों के. लेन-देन का हुआ खुलासा -
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि "टीम ने कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल, निवासी ए-924/जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, आदमपुर, जनपद वाराणसी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह विदेश भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसके क्रम में अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है। जांच से स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था। एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ, जिनमें से अधिकांश फर्में धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं, संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया है। 29 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। उक्त अभियोग में उल्लेखित है कि ग्राम बरकरा स्थित फर्जी फर्म मां कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा0 लिमिटेड द्वारा एक अप्रैल 2024 से 23 अगस्त 2025 तक 7,53,000 शीशियां फेंसेडिल सीरप अवैध रूप से काले बाजार में खपाई गईं। उक्त संगीन आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी की गई।"
झारखण्ड स्थित गोदाम से होता था पुरे व्यापार का संचालन -




