Sonbhadra News : मुकुट पूजन की परम्परा के साथ महुली के ऐतिहासिक रामलीला का शुभारम्भ
बिगत 80 वर्षो से महुली के खेल मैदान में मंचित होने वाले रामलीला का गुरुवार को भव्य आगाज किया गया।

सोनभद्र
10:58 AM, October 9, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी व्लाक क्षेत्र के महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ गुरुवार को बड़े ही उल्लास के साथ हुआ।
सर्व प्रथम उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी ने मुकूट व रामायण की पूजन-अर्चन कर तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की,इसके बाद कार्यक्रम का भव्य आगाज किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि जब जब पापियों का दुराचार बढ़ जाता है तब तब प्रभु का अवतार किसी न किसी रूप में होता है तथा पापियों का अंत होता है। हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि प्रभु श्रीराम ने सभी दुराचारियों का विनाश कर सत्य व धर्म की स्थापना की। कहा कि रामलीला चरित्रों पर आधारित होता है जिन्हें हमें अंदर उतारने की जरूरत है।प्रभु श्रीराम जैसे पुरुषोत्तम ,जगत जननी सीता जैसी मां,भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण जैसे भाई,हनुमान जैसे भक्त से जीवन में सीखने की प्रेरणा मिलती है जिससे जीवन में अपने आपको कर्तब्यनिष्ठ,त्याग तथा पुरुषार्थ की भावना से प्रेरित करना चाहिए।
विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी जुबेर आलम ने कहा कि इस गांव में रामलीला के मंचन की परंपरा बहुत पुरानी है और इसे अनवरत चलते रहना काबिले तारीफ है। यह परम्परा बिगत 80 वर्षों से चलते आना बहुत बड़ी बात है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बुद्धदेव कन्नौजिया, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, नथुन सिंह गौड़,कलामुद्दीन सिद्दिकी,शेकरार अहमद,वीरेन्द्र कुमार कन्नौजिया, ,जितेन्द्र कुमार जौहरी ,सुरेन्द्र कुमार कन्नौजिया, दिलगज राम कन्नौजिया,राजकपूर कन्नौजिया, चंद्रभूषण कन्नौजिया अलावा समिति के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




