Sonbhadra News : कुछ पदों को छोड़कर महुली रामलीला समिति की पुरानी कमेटी बहाल, अरविन्द पुनः बने अध्यक्ष
महुली के खेल मैदान पर मंचित होने वाले श्रीरामलीला के आयोजन को लेकर आयोजित हुई बैठक

सोनभद्र
5:28 PM, September 9, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लाक के महुली के खेल मैदान में राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की बैठक किया गया जिसमें समिति द्वारा पिछले वर्ष की कमेटी के कुछ पदों को छोड़कर पुरानी समिति को फिर से बहाल की गई।
बैठक में सर्व सम्मति से अरविंद जायसवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष सोनू जौहरी ,विरेन्द्र कुमार कन्नौजिया तथा सचिव के पद पर राकेश कनौजिया को चुना गया । कोषाध्यक्ष अमित कुमार कन्नौजिया उर्फ पप्पू को नव निर्वाचित कमेटी ने घोषित किया।
रामलीला कमेटी के प्रवन्धक के लिए बुद्धनाथ कन्नौजिया, दिलगज राम,विजेंद्र कन्नौजिया,राजकपूर कन्नौजिया तथा पंकज को जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य संरक्षक के रूप में संजीव कुमार जौहरी जो पूर्व में भी समिति के लिए तथा गाँव के लिए समर्पित जिनकी आज उपस्थिति नही होने के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की बावत प्रतिबद्धता के साथ हामी भरी गई।
समिति के संरक्षक मंडल में भुल्लू राम कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल,विंध्याचल कन्नौजिया,सुरेश चंद कन्नौजिया, वीरेन्द्र चौधरी शामिल किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष कन्नौजिया, शनेहमय कन्नौजिया, राकेश कुमार,प्रदीप जायसवाल, अनुज कन्नौजिया,रंजीत जायसवाल को शामिल किया गया है।
रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि रामजन्म लीला से लेकर अनवरत विजयदशमी तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।
आपको बता दें कि विगत कई वर्षो से रामलीला का मंचन अपने आप में खुद परम्परा को सँजोये हुए है।इसी मिट्टी में जन्मे जो इस मंच पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं,उनकी आज भी यश इसी मिट्टी की गीत गाती है।