Sonbhadra News :गोंडी रीति-रिवाज़ के साथ मनाई गई महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस
गोंडी रीति-रिवाज़ के साथ मनाई गई महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस

sonbhadra
6:20 AM, June 25, 2026
गोंडी रीति-रिवाज़ के साथ मनाई गई महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस
दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे से सटे महारानी दुर्गावती स्थल पर मंगलवार को महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले आदि बड़ा देव, बावनगढ़, सतावन परगना के देवी देवताओं का आह्वान कर सेवा जोहार गोंडवाना संस्कृति से पूजा अर्चना किया गया। मुख्य धर्माचार्य हरिकिशुन,रामनाथ,हरिलाल के द्वारा पूजा सम्पन्न हुई।बलिदान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर किन्नर किरन नंद गिरी जी एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल जी रहे।
मुख्य अतिथि महा मंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने कहा कि आदिवासी समाज को संगठित होकर अपनी इतिहास को बचाना हैं। अपनी सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए अपने बच्चों को पढ़ाना हैं ताकि वह अपने हक व अधिकार के लिए लड़ सके। उन्होंने कहाँ कि आज के समय में शिक्षा महत्वपूर्ण हैं इसलिए आप भले बनी मजदूरी करें लेकिन अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।उन्होंने कहाँ कि हम सब लोगों को महारानी दुर्गावती से सीखना चाहिए देश एवं समाज सेवा के लिए अपनी जीवन कुर्बान कर दिया जिन्हें हम आज बलिदान दिवस के रूप में याद करते हैं। इतिहास के पन्नो में 24 जून का दिन हमेशा बलिदान दिवस के रूप में याद किया जाता रहेगा।उन्होंने आयोजक फ़ौदार सिंह परस्ते को माल्यार्पण करके महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाए जाने को लेकर शुभकामनाएं दी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बलिदान दिवस को सम्बोधित करते हुए कहा कि महारानी दुर्गावती का इतिहास विरता भरी रही हैं।उन्होंने महारानी दुर्गावती की योगदान को घर -घर पहुंचाने की अपील की।
अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फ़ौदार सिंह परस्ते ने कहा कि हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनगणना में आदिवासी धर्म कोड लागू करें और हम बनवासी नही आदिवासी हैं और जल जंगल जमीन हमारी हैं का नारा दिया।इस मौके पर महिला फुटबाल खिलाड़ी और हाई स्कूल और इंटर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शिव शंकर एडवोकेट,रामफल,राम शरण,राम लखन,मुनेश्वर देवगन, हीरालाल, राजा,राम बहादुर,हीरा मणी, मनब्स देवी,चिंता, चन्द्रकला, शकुंतला, अनीता, आशा, शिवानी सहित अन्य उपस्थित रहें।




