Sonbhadra News :दुद्धी में 25 दिसंबर से सजेगी क्रिकेट की महाजंग: 40वें अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट के 9वीं बार अध्यक्ष बने सुमित सोनी, रजत राज को मिली सचिव की कमान
दुद्धी में 25 दिसंबर से सजेगी क्रिकेट की महाजंग: 40वें अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट के 9वीं बार अध्यक्ष बने सुमित सोनी, रजत राज को मिली सचिव की कमान

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
1:37 PM, November 13, 2026
दुद्धी में 25 दिसंबर से सजेगी क्रिकेट की महाजंग: 40वें अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट के 9वीं बार अध्यक्ष बने सुमित सोनी, रजत राज को मिली सचिव की कमान
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी (सोनभद्र): नगर के ऐतिहासिक दुद्धी खेल मैदान पर आयोजित होने वाले 40वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। टूर्नामेंट कमेटी की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सुमित सोनी को लगातार 9वीं बार अध्यक्ष चुना गया है, जबकि रजत राज को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस भव्य खेल महोत्सव का आगाज आगामी 25 दिसंबर से दुद्धी खेल मैदान पर किया जाएगा।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 16 चुनिंदा अंतर्राज्यीय टीमें अपने खेल का जौहर दिखाएंगी।
आयोजन समिति के अनुसार, इस बार विजेता टीम को 50,000 रुपये और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक मिर्जापुर-सोनभद्र के एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह होंगे।
बैठक के दौरान मैदान के समतलीकरण, पिच निर्माण और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित सोनी और सचिव रजत राज ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार का 40वां संस्करण बेहद रोमांचक और यादगार होगा, जिसमें खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने को मिलेगा।




