Sonbhadra News: माँ शीतला श्रृंगार सेवा समिति ने बैठक कर पूजन की बनाई योजना
आगामी नवरात्रि में घोरावल नगर के शीतला माता मंदिर में भव्य सजावट के साथ पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने बैठक कर पूजन की योजना बनाई।

sonbhadra
11:53 AM, September 23, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। आने वाले नवरात्रि में माँ शीतला श्रृंगार सेवा समिति घोरावल के तत्वावधान मे दशमिहवा तालाब के पास मंदिर पर दुर्गा पूजा झांकी श्रृंगार का कार्यक्रम होना है। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मोदनवाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। जिसमें पूजन कार्यक्रम को सम्पादित करने पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। नवरात्रि में सप्तमी तिथि से पूजन की शुरुआत की जाएगी। और बीते वर्ष हुए कार्यक्रम की तुलना में इस बार उसे और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने योजना बनाई है।
उपस्थित लोगों में संरक्षक राजीव कुमार , अरुण पांडेय 'गुरुजी' अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मोदनवाल, उपाध्यक्ष परमेश्वर अग्रहरि ,कोषाध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी ,उपकोषाध्यक्ष श्याम जी साहू ,कार्यक्रम प्रमुख राजेश अग्रहरी 'शिप्पू' , शुभम कुमार ,गोविंद मोदनवाल, अनुराग अग्रहरी, तुषार मद्धेशिया, दीपक ऊमर रहे। संचालन रामानंद पांडेय व बाबूलाल शर्मा ने किया।




