Sonbhadra News :दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी, डीएम को सौंपा मांग पत्र
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी, डीएम को सौंपा मांग पत्र

sonbhadra
7:30 AM, February 8, 2026
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी, डीएम को सौंपा मांग पत्र
दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया।दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे जहाँ जमकर नारेबाजी करते हुए दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग रखी गईं।दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा के संयुक्त अगुवाई में जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर जिला बनाने की मुद्दे की समाधान करने और प्रस्तावित क्षेत्र की उचित रिपोर्ट मुख्यमंत्री जी को प्रेषित करने की मांग रखते हुए कहा कि तीन प्रान्तों से घिरा दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया।कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है।इसके साथ ही चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। यदि सरकार जिला बनाने को पहल नहीं करती है तो व्यापक आंदोलन के लिए समिति बाध्य होगी।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,रामपाल जौहरी, कुलभूषण पाण्डेय,जवाहर लाल, दिनेश कुमार,राकेश कुमार,आशीष गुप्ता,आनंद कुमार,सुभेष मौर्या, प्रेमचंद गुप्ता,अमरावती देवी,अभिनाथ यादव,मनोज यादव,अभिनव जायसवाल,रजनीश सहित काफी संख्या में अधिवक्ता व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।




