Sonbhadra News : श्रीरामलीला-सात फेरों संग शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम व माता जानकी का हुआ विवाह
महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान में मंचित हो रहे श्रीरामलीला का छठवाँ दिन

सोनभद्र
4:08 PM, September 26, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर चल रहे रामलीला के छठवें दिन प्रभु श्रीराम-सीता विवाह के लीला का मार्मिक मंचन किया गया।
धनुष खंडन के बाद राजा जनक का दूत अयोध्या जाकर इसकी सूचना देता है तथा बारात लेकर आने का निमंत्रण देता है।शुभ समाचार सुन राजा दशरथ अत्यंत प्रसन्न होते है तथा दुतवाहक को राजजनक द्वारा उपहार भेंट करने को कहा जाता है परन्तु दूत स्वयं को कन्या पक्ष का बताकर उपहार लेने में अपनी असमर्थता जाहिर करता है।
रामलीला के क्रम में राजा दशरथ भगवान श्रीराम का बारात बड़े ही धूमधाम के साथ पूरे बाजार में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर बारातियों के साथ पहुँचते हैं। बारात जनकपुर पहुँचते ही बारातियों का स्वागत तथा नास्ता- खाने की व्यवस्था कराई गई।
कन्या पक्ष की ओर से बारातियों की आगवानी व भगवान श्रीराम को विवाह मंडप में बैठाया।इस दौरान विवाह मंडप में मौजूद महिलाओं के समूह द्वारा मंगल गीत गाए जा रहे थे।
देर रात्रि शुभ मुहूर्त में श्रीराम प्रभु तथा मां जानकी का विवाह संपन्न हुआ।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल,वीरेन्द्र कुमार कन्नौजिया,दिलगज राम,अमानुल्लाह, पंकज कन्नौजिया ,अमित कुमार,विजेन्द्र कुमार समेत समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।




