Sonbhadra News : लोढ़ी सड़क हादसा! मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4, ट्रामा सेंटर में घायल चालक ने भी तोड़ा दम

गत शनिवार भोर हुए राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक ने.....

news-img

AI जनरेटेड फोटो.....

sonbhadra

2:27 PM, April 26, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । गत शनिवार भोर हुए राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही वाहन में सवार बारातियों पर टूटे इस कहर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताते चलें कि शनिवार की अलसुबह दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार एआरटीओ कार्यालय के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जो रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव से बारात में शामिल होकर चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि पलटते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों नेकोन थाना क्षेत्र के ससनई गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप पासवान पुत्र प्रमोद पासवान, 27 वर्षीय नीतीश यादव पुत्र लालमणि यादव तथा 18 वर्षीय जितेंद्र साहनी पुत्र कामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल वाहन चालक 32 वर्षीय छोटेलाल साहनी पुत्र लल्लू निवासी कन्हौरा की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां शनिवार देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह अब घटना में मृतकों की संख्या चार पहुंच गई। वहीं अन्य घायलों में मुकेश, इंद्रेश, पंकज और सुग्रीव का इलाज मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में ही जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खुशियों से मातम तक का सफर -

बारात की खुशियों के बीच लौट रहे लोगों पर अचानक टूटी इस त्रासदी ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिन घरों में जश्न का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक और घायल आपस में दोस्त हैं, जिससे जिले में गम का माहौल है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.