Sonbhadra News : रक्तदान कर मानवता की मिशाल बने लोको पायलट सूरज सिंह
रेल कर्मचारी छोटू की पत्नी बनारस में भर्ती थीं और गंभीर हालत में उन्हें O- ग्रुप के खून की तत्काल आवश्यकता थी। बीच चोपन रनिंग कैडर के सहायक लोको पायलट सूरज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

sonbhadra
12:29 PM, September 14, 2025
घनश्याम पाण्डेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । रेल कर्मचारी छोटू की पत्नी बनारस में भर्ती थीं और गंभीर हालत में उन्हें O- ग्रुप के खून की तत्काल आवश्यकता थी। O- ब्लड रेयर होने के कारण परिजन काफी चिंतित थे। इस बीच चोपन रनिंग कैडर के सहायक लोको पायलट सूरज सिंह आगे आए और रक्तदान कर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस नेक कार्य की सराहना करते हुए चोपन रेल यूनियन अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि लोको पायलट सिर्फ ट्रेन में ही नहीं बल्कि समाज के हर मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वहीं, केंद्रीय संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी कर्मचारियों से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर 13 सितंबर को क्रू लॉबी चोपन के वेटिंग हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सूरज सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ECREU शाखा सचिव राम लखन सिंह ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डाला। AILRSA शाखा सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि रेल कर्मचारी हर अवसर पर समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम में चीफ TLC वी. के. द्विवेदी, साकिब खान, सी. पी. गुप्ता, रोशन सोनार, सतीश मौर्य, इंद्रजीत कुमार, शशिकांत तिवारी, एच. आर. मिश्रा, प्रिंस कुमार, प्रवीण कुमार समेत दर्जनों रेल कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने सूरज सिंह के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की।