Sonbhadra news : रामजन्म होते ही जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल
रेलवे रामलीला समिति चोपन में रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का भव्य मंचन किया गया।

sonbhadra
10:07 AM, October 12, 2026
- रेलवे रामलीला समिति चोपन में तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का भव्य मंचन, भक्तिमय हुआ माहौल
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। रेलवे रामलीला समिति चोपन में रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का भव्य मंचन किया गया। रामजन्म की लीला का मंचन होते ही पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर हो गए और वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंचन के दौरान रावण के बढ़ते अत्याचारों से त्रस्त धरती और ऋषि-मुनियों की पीड़ा को दर्शाया गया। अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए ऋषि-मुनियों ने ब्रह्मा जी से प्रार्थना की। इसके बाद भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए अयोध्या में राजा दशरथ के पुत्र के रूप में भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया। श्रीराम जन्म का प्रसंग प्रस्तुत होते ही दर्शकों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए। पूरा पंडाल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष कमलकिशोर सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, दीनदयाल सिंह, अभिषेक दुबे, संजय चेतन, सियाराम तिवारी, हीरालाल वर्मा, सुनील सिंह, श्यामचरण गिरी, रमेश सोनी, राजन जायसवाल, अमर शर्मा, घनश्याम पांडेय, कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह, अरविंद सोनी, बबलू सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




