Sonbhadra News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम २०२३ प्रचार अभियान" के तहत् नारी शक्ति वंदन विधेयक के प्रसारण का सजीव प्रदर्शन

राजकीय महाविद्यालय ओबरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के तहत् आज नारी शक्ति वंदन विधेयक के सजीव प्रसारण एवं प्रदर्शन का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

news-img

sonbhadra

5:50 PM, April 17, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय (संवाददाता) 

ओबरा (सोनभद्र) ।  राजकीय महाविद्यालय ओबरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के तहत् आज नारी शक्ति वंदन विधेयक के सजीव प्रसारण एवं प्रदर्शन का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। महाविद्यालय में बड़ी स्क्रीन पर संसद के लाइव प्रसारण को दिखाया गया। जिसमें महिलाओंक लिए आरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा देखी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो प्रमोद कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति और नेतृत्व में आगे बढ़ाने की दिशा मे एक ऐतिहासिक कदम है। हालही में इस कानून के लागू होने की अधिसूचना जारी की गई है। जिससे लोक सभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हुए हिंदी विभाग की डॉ बीना यादव ने कुछ हिन्दी कविताओं के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर विभा पाण्डेय ने महिलाओं की उपलब्धियों वर्णन प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति, सेना, व्यापार और कला के क्षेत्र में निरन्तर सफलता प्राप्त कर रही हैं। जिसमे भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, मिसाइल वूमेन टेसी थॉमस तथा पहली महिला आईपी एस अधिकारी किरण बेदी जैसी महान महिलाओं की उपलब्धियों के बारे मे छात्र छात्राओं की बताया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ संघमित्रा डॉ अंजली, डॉ सचिन सहित भारी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.