Sonbhadra News : बिजली बनाते समय लाइनमैन को लगा करंट, उपचार जारी
बता दें कि पसही विद्युत उप केंद्र से संचालित होने वाली विद्युत आपूर्ति 8 फीडरों के लगभग 180 गांव को दी जाती है जिसमें लगभग 20 से 25 संविदा लाइनमैन कार्यरत हैं ।

sonbhadra
9:28 PM, September 23, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । पसहीं विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए संविदा कर्मियों के लिए विद्युत विभाग द्वारा उनकी व्यवस्था के लिए सामग्रियों की उपलब्धता न कराने के कारण घटना कभी-कभी घट जाती है जो जानलेवा हो जाती है। ऐसी घटना कई बार पूर्व में भी हो चुकी है ।
बता दें कि पसही विद्युत उप केंद्र से संचालित होने वाली विद्युत आपूर्ति 8 फीडरों के लगभग 180 गांव को दी जाती है जिसमें लगभग 20 से 25 संविदा लाइनमैन कार्यरत हैं । संविदा लाइनमैन दिन-रात एक करके विद्युत की बहाली के लिए काम करते हैं। उनको बचने की व्यवस्था ग्लव्स, प्लास, सेफ्टी बेल्ट जैसे सुरक्षा सामग्रियां मिलती है। चर्चा की मानें तो वह उनको नहीं दी जा रही है। जिससे कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती है । बुधवार को भी एक घटना सामने आई। संविदा कर्मी रमेश कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र राम अवध निवासी बहेरा पोल पर चढ़ कर बिजली बना रहा था कि अचानक दूसरे फीडर की लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसके हाथ पैर में तेज से झटका लगा हालांकि पोल से नहीं गिरा लेकिन उसके हाथ पैर सुन्न हो गए किसी तरह से उतार कर मौके पर मौजूद लाईनमैनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल के लिए ले गए और परिजनों को सूचित कर दिया जहां उनका उपचार जारी है। घर वालो की मानें तो बार-बार कहने के बावजूद भी विद्युत विभाग संविदा लाइन कर्मियों को काम पर तो लगा दिया है परंतु उनके सेफ्टी बेल्ट के लिए सम्बंधित सामानों की व्यवस्था विभाग द्वारा कर्मियों के लिए कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं कर रहा है इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
इस संदर्भ में अवर अभियंता से कमलेश कुमार ने बताया कि रमेश को 11000 का बैक करंट लगा है जिससे उसके हाथ पैर सुन्न हो गए हैं अस्पताल में खून की जांच की जा रही है रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा अभी फिलहाल स्थिति सामान्य दिख रही है।




