Sonbhadra News : आकाशीय बिजली का कहर-सात पशुओं की मौत
विंढमगंज थाना क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक आंधी तूफान के साथ आई बारिश के बीच आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पशुओं की मौत हो गई

sonbhadra
9:14 PM, July 6, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलवार के राजस्व गांव महुअरिया के पशु पालक रुपन यादव तथा जोरूखाड़ गांव निवासी सुखाई गोंड दोनों पशु पालक रोज की भांति सोमवार को भी घर से करीब पांच किमी दूर टेढ़ारिया खोली के जंगल मे दर्जन भर पशुओं को लेकर चराने गए थे।
सोमवार की दोपहर मे करीब दो बजे अचानक आंधी पानी के साथ तेज गरज चमक होने लगी। ज़बतक पशु पालक अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते कि एक पेंड़ के निचे रुके पशुओं में से रुपन यादव के चार और सुखाई गोंड के दो पशु आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गए जिससे छः पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना जोरूखाड़ गांव निवासी इंद्रजीत यादव का घर पर बँधा भैस भी आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। पशु पालक इंद्रजीत यादव ने बताया कि भैस आठ माह के गर्भवती थी। इस घटना से पशु पलकों मे कोहराम मचा हुआ है।




