Sonbhadra news : कड़ाके की ठंड व गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नहीं जल रहा है अलाव
चार दिनों से कड़ाके की ठंड व गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कोन में चार दिनों से सूर्य भगवान का दर्शन नहीं होने से गलन काफी बढ़ गया है।

sonbhadra
7:02 PM, December 21, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
- दिनभर छाया रहा कोहरा, नहीं निकला धूप
कोन सोनभद्र । लगातार चार दिनों से कड़ाके की ठंड व गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कोन में चार दिनों से सूर्य भगवान का दर्शन नहीं होने से गलन काफी बढ़ गया है, लोग दिनभर घरों में दुबके नजर आये रविवार को कोन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से दिनभर ठिठुरते रहे ग्रामीण, ग्रामीण मंहगू राम, संतोष कुमार गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, अरुण कुमार , समेत दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए कोन बसस्टैंड, व सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अलाव व जरुरत मंदों को कम्बल वितरण कराने की मांग किया है।




