Sonbhadra News : सद्भवना मैच में लीजेंड वेटरेनर्स ने डॉक्टर्स 11 व बिहार विमेन ने यूपी विमेन टीम को हराया
सद्भवना मैच में लीजेंड वेटरेनर्स ने डॉक्टर्स 11 व बिहार विमेन ने यूपी विमेन टीम को हराया....

sonbhadra
11:49 PM, February 2, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज का पहला मैच डॉक्टर्स एसोसिएशन व लीजेंड वेटरेनस के बीच हुआ जिसमे डॉक्टर्स 11 ने टॉस जीत कर लीजेंड वेटरेनस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। लीजेंड वेटरेनस की तरफ से नवल बाजपेई ने 41 गेदों में 16 चौके व 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 95 रन और संतोष सिंह ने 32 गेंद में 3 चौकों की मदद से 34 रन की नाबाद पारी खेली। नवल बाजपेयी व संतोष सिंह के बीच 132 रन की साझेदारी हु मदद से 177 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर सकी। डॉक्टर्स 11 की तरफ से शिवम ने 2 विकेट लिए।
जवाब में डॉक्टर 11 के टीम ने रोमांचक मुकाबले में 174 रन बना सकी मात्र 3 रन से मैच हार गए। डॉक्टरर्स 11 की तरफ से राहुल ने 24 गेंद में 60 रन की पारी खेली और डॉ0 प्रमोद प्रजापति ने 18 गेंद में 39 रन की पारी खेली। कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 4 विकेट लिए और नवल बाजपेयी ने 3 विकेट लिए। इस मैच के हरफ़नमौला खिलाड़ी नवल बाजपेयी को मैन ऑफ द मैच पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव द्वारा दिया गया।
आज का दूसरा मैच बिहार वूमेन वीएस यूपी वूमेन के बीच हुआ जिसमे बिहार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में बिहार ने 5 विकेट पर 110 रनों के लक्ष्य उत्तर प्रदेश को दिया। बिहार की तरफ से अर्पिता यादव ने 46 गेंद में 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज बहुत कोशिश के बावजूद 15 ओवरों में 99 रन ही बना सकी, उत्तर प्रदेश की तरफ से खुशी ने 2 विकेट लिया। जवाब में यूपी वूमेन के तरफ से स्वीटी ने 32 गेंद में 38 रन की नॉटआउट पारी खेली। बिहार की तरफ से अर्पिता ने 2 विकेट लिए । इस मैच को बिहार ने 11रन से मैच जीता।अर्पिता को मैन ऑफ द मैच डॉ0 एच0पी0 सिंह द्वारा दिया गया। इन दोनो मैच के अंपायर राजन और अजय थे और स्कोरर अक्षित सैनी और आयुष वर्मा थे।
मैच के दौरान नवल बाजपेयी, कृष्णमुरारी गुप्ता, राजेश चौबे, अंबुज, अभिषेक चौबे और राजेश यादव खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। महिला मैच के विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज जिन्होंने महिला खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। कल दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी और बलिया के बीच खेला जाएगा।




