Sonbhadra News : लिकेज सिलेंडर लगी आग, चार झुलसे, तीन जिला अस्पताल रेफर
रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में घर में रखा सिलेंडर फटने से चार लोग झुलस गए तीन कि हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

sonbhadra
3:19 PM, February 16, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में घर में रखा सिलेंडर फटने से चार लोग झुलस गए तीन कि हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार के सुबह करीब 10.30 बजे घर में रखा सिलेंडर लिकेज हों गया था जिससे खाना बनाने गई धर्मावती पत्नी अखिलेश उम्र 30 वर्ष जब जलाने लगी तो आग पकड़ लिया जिससे हड़कंप मच गया आग कि लपट से धर्मावती सहित घर में मौजूद उसकी पुत्री अन्नु उम्र 2 वर्ष रिस्तेदारी में आईं हुईं एक अन्य महिला रामदुलारी 40 वर्ष झुलस गयी इसी बीच चिख पुकार सुनकर घर के बाहर मौजूद बचाने गये धर्मावती के पति अखिलेश उम्र 35 वर्ष भी झुलस गए आस पास के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाकर सभी झुलसे हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लें जाया गया जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए धर्मावती,अन्नु, और रामदुलारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया




