Sonbhadra News : नेता प्रतिपक्ष ने भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का किया अनावरण
आज विधान परिषद उत्तर प्रदेश प्रतिपक्ष नेता लालविहारी यादव और पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश पांचूराम मौर्य ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वाधान में लगाए गए भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर...

sonbhadra
9:50 PM, January 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज विधान परिषद उत्तर प्रदेश प्रतिपक्ष नेता लालविहारी यादव और पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश पांचूराम मौर्य ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वाधान में लगाए गए भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण एवं वादकारी भवन/डीबीए भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव तथा संचालन राम जनम सिंह ने किया।
नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि अम्बेडकर की मूर्ति का लोकार्पण हमें उनके जीवन और कार्यों की याद दिलाता है। यह हमें उनके सिद्धांतों और आदर्शों को याद रखने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित करता है। हमें अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए, जिसमें समाज में समानता, न्याय, और भाईचारा शामिल है।
पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद पांचू राम मौर्य ने कहा कि अम्बेडकर की मूर्ति का लोकार्पण हमें उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। हमें उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में लागू करना चाहिए।
इस अवसर पर जगजीवन सिंह, रोशन लाल यादव, पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, कामता यादव, वी पी सिंह, राजेश कुमार यादव, अशोक जालान, रियाजुद्दीन खान, राजेश कुमार सिंह, चतुर्भुज शर्मा, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा। रामजियावन सिंह यादव, रमेश चंद्र सिंह, शाहनवाज खान, विजय कुमार सक्सेना सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।




