Sonbhadra News : वाराणसी में अधिवक्ता के ऊपर हमले के विरोध में वकीलों ने रैली निकाल किया प्रदर्शन
वाराणसी में अधिवक्ता के ऊपर पुलिस की तरफ से किए गए कातिलाना हमले के विरोध में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा एडवोकेट की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर से स्वर्ण जयंती चौक...

sonbhadra
11:23 PM, September 20, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । वाराणसी में अधिवक्ता के ऊपर पुलिस की तरफ से किए गए कातिलाना हमले के विरोध में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा एडवोकेट की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर से स्वर्ण जयंती चौक तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि "वाराणसी के अधिवक्ताओं के ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाय तथा पुलिस के क्रियाकलापों की जांच करायी जाय। उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हो रही हत्या एवं उत्पीड़ात्मक कार्यवाही की जांच के साथ ही तत्काल विचाराधीन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाय।"
इस मौके पर अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, हेमनाथ द्विवेदी, उमेश मिश्रा, शेषनारायण दीक्षित, चंद्र प्रकाश दुबे, रमेश चौबे, अतुल प्रताप सिंह, धीरज कुमार पांडेय, राजीव सिंह गौतम, प्रबोध सिंह, अरुण सिंघल, सचिन पटेल, रमेश चौबे, त्रिपुरारी मिश्रा, प्रदीप सिंह, रोशन लाल यादव, शक्ति सेन, अनिल कुमार मौर्य, अविनाश रंजन त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, उत्कर्ष दीक्षित, विनोद जायसवाल, राजनीश, कामिनी सिंह, आरती पांडेय आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।




